श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 फरवरी 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-12.02.2026🕉️
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
धनलाभ और बचत में उपयोगी वास्तु सुझाव
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आजदिनांक…………………..12.02.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………… .श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु………………………………….. शिशिर
मास…………………………………. फाल्गुन
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि… दशमी.अपरा. 12.23 तक/एकादशी
वार…………………………………… गुरुवार नक्षत्र……… ज्येष्ठा. अपरा. 1.42 तक / मूल
चंद्र राशि…. वृश्चिक. अपरा. 1.42 तक / धनु
योग……….. हर्षण. रात्रि. 3.05* तक / वज्र
करण……… विष्टि(भद्रा) अपरा. 12.23 तक
करण………..बव. रात्रि. 1.27* तक/ बालव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 07.09.39 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.21.57 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.12.18
रात्रिमान………………………….12.47.00
चंद्रास्त………………… 01.36.11 PM पर
चंद्रोदय……………….. 04.05.08 AM पर
राहुकाल..अपरा. 2.10 से 3.34 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 7.10 से 8.34 तक(अशुभ)
गुलिक…प्रातः 9.58 से 11.22 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.23 से 1.08(शुभ)
पंचक……………………………आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास) …………….. आज है।
दिशाशूल………………………. दक्षिण दिशा
दोष परिहार…… दही का सेवन कर यात्रा करें
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे।
आज का दिन
व्रत विशेष…………………………….नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
दिन विशेष…………….. विश्व डार्विन दिवस
पर्व विशेष………………………….. नहीं है।
खगोलीय….. कुंभेsर्क. उ.रात्रि. 4.10* पर
विष्टि(भद्रा)…………… अपरा. 12.23 तक
सर्वा.सि.योग………………………. नहीं है।
अमृत सि.योग………………………. नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………………. .नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक…………………….. 13.02.2026
तिथि…… फाल्गुन कृष्णा एकादशी शुक्रवार
व्रत विशेष……..विजया एकादशी (सर्वेषाम)
अन्य व्रत………………………………नहीं है।
दिन विशेष………….अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस
दिन विशेष…………….राष्ट्रीय महिला दिवस
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
खगोलीय……………………………. .नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………………….. नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है।
अमृत सि.योग…………………………नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………………. ..नहीं है।
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है। यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
- तुलसी का पौधा लगाने से घर में कभी भी धन की हानि और धन की कमी नही होती है, अतः आप अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य ही लगाएं, वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा आपके घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार बैंगनी रंग के फूलों का गमला यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो इससे माँ लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और धन के आगमन के रास्ते खुलने लगते हैं।
- इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जहां कहीं भी आप तिजोरी को रखें उसके ऊपर कोई भारी – भरकम डिब्बा ना रखें, वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति पर वजन पड़ता है, परन्तु यदि आप चाहते हैं कि यही तिजोरी आपके लिए धन का खजाना बन जाए तो आप इसके रखे हुए स्थान के ठीक सामने एक शीशा लगवा दें, ऐसा करने से जब भी आप तिजोरी का दरवाजा खोलेंगे तो उसमें रखा धन सामने लगाए गए शीशे में भी दिखाई देगा।
- छोटे घरों में व्यक्ति मनी प्लांट लगाने के अलावा अन्य विकल्पों का चयन भी नहीं कर सकता, परन्तु यदि आपके पास बड़ा घर एवं अधिक जगह है तो आप बड़े पेड़-पौधे लगाएं और इन्हें घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए परन्तु बड़े पेड़-पौधें को घर या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में नही लगाना चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक तंगी आती है और बाहर की ओर धन का प्रवाह होने लगता है, अतः धन पाने के लिए आप केवल दक्षिण-पश्चिम दिशा का ही प्रयोग करें लेकिन घर की मध्य दिशा को हमेशा खाली रखें।
- वास्तु के अनुसार उत्तरी दिशा धन के देवता भगवान कुबेर के स्थान को दर्शाती है, इस दिशा को प्रभावी बनाने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है और आपको सुखों का आनंद प्राप्त होता है, धन, जेवर व प्रॉपर्टी से जुड़े ज़रूरी कागज़ात को हम इस कोने में रख सकते हैं, वैसे इस दिशा में कुबेर यंत्र या मां लक्ष्मी व कुबेर देव की मूर्ति रखने से भी लाभ प्राप्त होता है।
- वास्तु के अनुसार दक्षिण पूर्वी दिशा धन का प्रतिनिधित्व करती है और इस दिशा को “धन का कोना” कहा जाता है। इस दिशा को छोटी लकड़ी कहते हैं और हरा रंग इसका प्रतिनिधित्व करता है, और इस दिशा में हरे रंग की चीज़ों का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने से हमारे जीवन में धन संपदा की बढ़ोत्तरी होती है, और आर्थिक स्थिति मज़बूत होती जाती है व भव्य जीवनशैली प्राप्त होती है।
- आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में हो तो श्रेष्ठ रहता है, लेकिन ऐसा न हो तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, भगवान श्री गणेश जी का चिह्न लगाना चाहिए।
- इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि घर में खिड़की दरवाजों की संख्या सम हो तो शुभ रहता है, सम यानी 2, 4, 6, 8 या 10. दरवाजे खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलनी चाहिए, यह श्रेष्ठ रहता है।
- इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि घर में फालतू और बेकार सामान नहीं होना चाहिए, इस चीजों से घर में तनाव बना रहता है।
- आपको अपनी तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई महा लक्ष्मी जी की तस्वीर लगानी चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें कि दक्षिण की दीवार पर दर्पण नहीं लगाना चाहिए, दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवार पर होगा तो श्रेष्ठ रहेगा।
- यदि आपके घर की दीवार या छत पर दरार हो तो उन्हें जल्दी ही ठीक करवा लेना चाहिए।
- प्रातः लक्ष्मी जी का पूजन घर में प्रति दिन किया जाना चाहिए और सायंकाल को घर के मुख्य द्वार पर दायीं ओर एक घी का दीया जरूर जलाना चाहिए, इन दोनों कार्यों से धन की देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर व्यक्ति के पास ही रहती हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने में प्रति दिन में एक बार तो प्रकाश अवश्य ही करना करना चाहिए, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला
लग्न ………..मकर 28°41′ धनिष्ठा 2 गी
सूर्य ………….मकर 29°7′ धनिष्ठा 2 गी
चन्द्र ………..वृश्चिक 26°45′ ज्येष्ठा 4 यू
बुध ………कुम्भ 14°31′ शतभिषा 3 सी
शुक्र ^ ……..कुम्भ 7°51′ शतभिषा 1 गो
मंगल ^ …….मकर 21°12′ श्रवण 4 खो
बृहस्पति * ….मिथुन 22°3′ पुनर्वसु 1 के
शनि ……..मीन 5°39′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * …… कुम्भ 15°48′ शतभिषा 3 सी
केतु * .. सिंह 15°48′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
शुभ………………प्रातः 7.10 से 8.34 तक
चंचल…………पूर्वा. 11.22 से 12.46 तक लाभ………….अपरा. 12.46 से 2.10 तक
अमृत…………..अपरा. 2.10 से 3.34 तक
शुभ………………सायं. 4.58 से 6.22 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
अमृत………सायं-रात्रि. 6.22 से 7.58 तक
चंचल…………….रात्रि. 7.58 से 9.34 तक
लाभ..रात्रि. 12.45 AM से 2.21 AM तक
शुभ…..रात्रि. 3.57 AM से 5.33 AM तक
अमृत…रात्रि. 5.33 AM से 7.09 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
01.42 PM तक—ज्येष्ठा —-4——–यु
राशि वृश्चिक – पाया ताम्र_
08.21 PM तक—–मूल—-1——–ये
03.00 AM तक—–मूल—-2——-यो
उपरांत रात्रि तक—–मूल—-3——-भा
राशि धनु – पाया ताम्र__
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
धनलाभ और बचत में उपयोगी वास्तु सुझाव
धन की समस्या अक्सर हर व्यक्ति के जीवन में बनी रहती है जिसकी वजह से इंसान के जीवन में आर्थिक परेशानियां आने लगती है, ऐसी स्थिति में घर में सुख और समृद्घि बनाये रखने के लिए ज्योतिष और वास्तु के नियमो का पालन करने से लाभ अवश्य ही मिलता है, वास्तु और ज्योतिष में धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ ख़ास उपाय बताये गए हैं, जिन्हें करके आप अपने जीवन में धन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं.
वास्तु अनुसार धन प्राप्ति के कुछ उपाय
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में वृद्धि करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आज लगेगा कि आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आज खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी के स्नेही पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।










