Menu
पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत, राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर लगाई रोक,खेजड़ी को मिला संरक्षित दर्जा  |  भामाशाह दिवंगत रूघलाल मूंधड़ा की पुण्यतिथि पर परिवाजनों ने पांच मण लापसी भंडारा गौवंश को किया समर्पित।  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया गौवंश को लगाया खल-मूंगचुरी,गुड़ का भोग  |  सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस संतोष सागर महाराज ने किया भगवान गणेश के प्रादुर्भाव वर्णन  |  मिंगसरिया में हुआ कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,पहलवानों ने दिखाया दमखम, जीते नकद पुरस्कार।  | 

पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत, राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर लगाई रोक,खेजड़ी को मिला संरक्षित दर्जा

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 फरवरी 2026

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर में पिछले 11 दिनों से चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन में राज्य सरकार ने पर्यावरण प्रेमियों की मांग मान ली है और राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर रोक लगा दी है। इस संबंध में शासन सचिव ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए है। बता दें कि  बीकानेर में पिछले 11 दिनों पर्यावरण प्रेमी लगातार सरकार से खेजड़ी कटाई रोकने के लिए जल्द से जल्द कानून बनाने तथा कानून बनने तक खेजड़ी कटाई तुरंत प्रभाव से रोकने की मांग कर रहे है। जानकारी के अनुसार आज प्रदेश सरकार के मंत्री राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई और उद्योग व वाणिज्य मंत्री के. के. विश्नोई ने बीकानेर में महापड़ाव स्थल पर पहुंचकर संतो और सघंर्ष समिति के साथ वार्ता कर राज्य सरकार के प्रदेशभर में खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने के निर्णय की जानकारी दी।

संपूर्ण प्रदेश में खेजड़ी पर रोक लगाने के साथ ही संपूर्ण राज्य में खेजड़ी को संरक्षित वृक्ष घोषित किया गया है। सभी अधिकारियों को खेजड़ी संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये है। महापड़ाव स्थल पर मंत्री केके बिश्नोई, जसवंत सिंह, विधायक पब्बाराम व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शासन सचिव का आदेश लेेकर आए। पर्यावरण समिति ने निर्णय से सहमति जताई। इसके साथ ग्यारह दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित कर दिया गया है। मंत्रियों ने कहा कि इसी सत्र में कानून लाया जाएगा। समिति संयोजक परसराम खोखर ने सभी का आभार जताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब