श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 दिसम्बर 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में माहेश्वरी समाज के भामाशाह दिवंगत रूघलाल मूंधड़ा दुलचासर की 36वीं पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी पार्वती देवी मूंधड़ा एंव सुपुत्र सुशील कुमार पूनम चंद शिव शंकर संदीप कुमार मूंधड़ा दुलचासर हाल मुंबई ने गोवंश को 5मण लापसी का विशाल भंडारा को ग्रास के रूप में गो माता को समर्पित कर पुण्य आत्मा के शांति की कामना की गौशाला कमेटी ने रुघलाल मूंधड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गौशाला प्रबंधक ने बताया कि भामाशाह परिवार गौशाला के शुभारंभ से जुड़ा है साथ ही भामाशाह परिवार द्वारा गौशाला में चारदीवारी निर्माण, ट्यूबवेल निर्माण, गो आवास टीन शेड निर्माण, गौशाला में गौ चिकित्सा हेतु मेडिकल स्टोर आदि निर्माण करवाए गए हैं एंव परिवार द्वारा अनवरत गौसेवा जारी है।


