Menu
पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत, राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर लगाई रोक,खेजड़ी को मिला संरक्षित दर्जा  |  भामाशाह दिवंगत रूघलाल मूंधड़ा की पुण्यतिथि पर परिवाजनों ने पांच मण लापसी भंडारा गौवंश को किया समर्पित।  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया गौवंश को लगाया खल-मूंगचुरी,गुड़ का भोग  |  सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस संतोष सागर महाराज ने किया भगवान गणेश के प्रादुर्भाव वर्णन  |  मिंगसरिया में हुआ कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन,पहलवानों ने दिखाया दमखम, जीते नकद पुरस्कार।  | 

सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस संतोष सागर महाराज ने किया भगवान गणेश के प्रादुर्भाव वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 फरवरी 2026

सनातन श्मशान भूमि में गौ-सेवार्थ आयोजित शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक संतोष सागर महाराज ने भगवान गणेश के प्रादुर्भाव की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज ने गणेश जन्म से जुड़ी पौराणिक घटनाओं को सरल भाषा में समझाते हुए भक्ति, आज्ञा पालन और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

महाराज ने बताया कि किस प्रकार माता पार्वती द्वारा निर्मित गणेश को शिवजी ने वरदान प्रदान किया और उन्हें प्रथम पूज्य बनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा।

आज के मुख्य यजमान दीनदयाल कड़ेल सपत्नीक कथा में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनके लिए बैठने और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई।

यह धार्मिक आयोजन गौ माता भंडारा गौशाला समिति, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कथा के माध्यम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग गौ-सेवा एवं गौशाला संचालन में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब