श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 फरवरी 2026
क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिंगसरिया में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से गांव के मुख्य गुवाड़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा पंजाब व राजस्थान के पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रैफरी की भूमिका अशोक सिंह मिंगसरिया ने निभाई। किशनाराम सारण, किशनलाल सोनी, टीकूराम गोदारा, नेमाराम प्रजापत, खंगसिंह बिदावत, दुलाराम ज्याणी, शिवरतन नाई सहित बड़ी संख्या में गांव के मौजीज लोग मौजूद रहे।

