Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर छापे, 75 लाख नकद और भारी संपत्ति होने की पुष्टि

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 फरवरी 2026

पंचायतीराज विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ एसीबी ने आज शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी की टीमों ने 05 ठिकानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया।

बीकानेर शहर से लेकर गांव तक छापेमारी
एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर कार्रवाई बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने स्थित मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड, गंगाशहर के बागीनाडा क्षेत्र के साथ-साथ आरोपी के गांव पुनरासर और उसके पदस्थापन स्थल ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी) में की गई।

घर से 75 लाख नकद, सोना चांदी भी बरामद
सर्च के दौरान मातेश्वरी एन्कलेव स्थित आवास से करीब 75 लाख रुपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, इसी मकान और गंगाशहर स्थित दूसरे ठिकाने से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी बरामद की गई है।

938% अधिक संपत्ति, गोपनीय शिकायत से खुला मामला

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि जयपुर मुख्यालय को आरोपी के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी। एसीबी एसयू बीकानेर द्वारा किए गए सत्यापन में सामने आया कि आरोपी ने अपनी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक अवैध संपत्तियां अर्जित की हैं। इसके बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया।

बीकानेर में तीन, गांव में एक आलीशान मकान
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पास—

बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान,
गांव पुनरासर में एक भव्य मकान,
और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि मौजूद है।
DIG के सुपरविजन में कार्रवाई, जांच जारी

यह कार्रवाई उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव, एसीबी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (एसीबी चौकी बीकानेर) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार (एसीबी एसयू) ने किया। इसमें सीआई इंद्रकुमार की काफी सक्रियता रही।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्रवाई अभी भी जारी है। एसीबी का कहना है कि मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब