Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुंबई पुलिस को मिला आरोपी, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 फरवरी 2026

मुम्बई की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कस्बे के युवक डिम्पल कुमार पुत्र विजय रतन दर्जी, निवासी आडसर बास, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। आरोपी को 17 फरवरी तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है।

ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ संपर्क

पीड़िता ने 21 जनवरी 2026 को मुंबई में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह नवंबर 2024 में एक ऑनलाइन गेम के जरिए आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां हो गईं।

शादी का वादा कर कई बार किया दुष्कर्म

आरोप है कि युवक ने शादी करने का प्रस्ताव देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, मार्च 2025 में आरोपी उसे श्रीडूंगरगढ़ एक पारिवारिक आयोजन में भी लेकर आया था।

दवाइयों से गर्भ गिराने का भी आरोप

युवती ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने के साथ-साथ दवाइयों के जरिए उसका गर्भ भी गिरवा दिया।

घर से पकड़ा गया आरोपी

मुंबई पुलिस के एसआई सचिन उबाले ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। मामले की आगे की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब