श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 फरवरी 2026
1 पीएम मोदी असम में- भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया, PM का प्लेन मोरन हाईवे पर उतरा; यहां से चाइना बॉर्डर 300km दूर
2 सुखोई-30 से राफेल तक: असम हाईवे एयरस्ट्रिप पर वायुसेना का पराक्रम, चीनी सीमा के पास भारतीय वीरों ने दिखाया दम
3 कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने 18,509 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल मंत्रालय की तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से 389 किमी रेल नेटवर्क बढ़ेगा, कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
4 तीनों परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को कवर करेंगी और भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर की वृद्धि करेंगी। इनसे करीब 3,902 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिनकी कुल आबादी लगभग 97 लाख है।
5 सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से कई प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, हम्पी (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल), बल्लारी किला, तुंगभद्रा बांध और अन्य धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों तक पहुंच बेहतर होगी।
6 देश में पहली बार बनने जा रही ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल, घंटों के सफर में लगेंगे चंद मिनट,असम में ब्रह्मापुत्र नदी के नीचे गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच रेल एंव सड़क टनल बनाने की मोदी कैबिनेट ने दी हरी झंडी
7 इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?’ राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का तीखा पलटवार
8 अमेरिका और भारत के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते को लेकर देशभर से मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। केंद्र सरकार इसे भारत की बड़ी जीत के तौर पर सामने रख रहा है। वहीं विपक्ष इसे भारत की हार और अमेरिका की जीत के तौर पर बता रहा है।
9 गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अर्थव्यवस्था को समझे बिना गलत बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह नहीं समझ पा रही है कि जिस आदमी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है, उनके पास झूठ, धोखा और ट्वीट करने वाले बयानों के अलावा कुछ भी नहीं है, वह सच से हजारों मील दूर है।
10 ‘आगे कुआं, पीछे खाई जैसी स्थिति…’, ट्रेड डील और कपास किसानों को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
11 CJI बोले- जज अपनी सीमाएं पहचानें, गलतियों से सीखें, CJE की बैठक में कहा- दिखावे से ज्यूडिशियल लीडरशिप को नुकसान, जज में विनम्रता जरूरी
12 मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा मुंबई के मुलुंड में हुआ है। जहां भरभराकर मेट्रो का स्लैब गिर गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग जख्मी हुए हैं
13 मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए राउत ने कहा कि NCP गुटों का विलय अनिश्चित है। इस मामले में अमित शाह की भूमिका पर अधिक होगी। राउत ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि दोनों NCP गुटों का विलय होगा, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो मुझे खुशी होगी। प्रफुल पटेल वही कह रहे हैं जो अमित शाह कह रहे हैं।”
14 गोहाना के भावड़ गांव में जहां कुछ ही देर पहले डीजे की धुनों पर खुशियां झूम रही थीं, वहीं अचानक आई एक मनहूस खबर ने पूरे माहौल को सन्नाटे में बदल दिया। दो बेटियों की शादी का जश्न चल रहा था, एक की विदाई हो चुकी थी और दूसरी की बरात का इंतजार था। तभी सड़क हादसे में रोहतक के पांच जिगरी दोस्तों की मौत की सूचना पहुंची और देखते ही देखते शहनाइयों की आवाज चीखों में बदल गई।
15 भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा एकतरफा नहीं रहते, 4 मुकाबलों में आखिरी गेंद पर फैसला; अब तक नहीं बना 200+ का स्कोर
16 टी-20 वर्ल्डकप, आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराया, इस वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, टकर ने नाबाद 94 रन बनाए
17 ट्रम्प बोले- वेनेजुएला में सीक्रेट हथियार का इस्तेमाल किया, रूस-चीन के डिफेंस सिस्टम फेल हो गए; कहा- एक दिन सब पता चलेगा
18 जर्मन चांसलर मर्ज बोले- यूरोप की आजादी की गारंटी नहीं, अमेरिका से रिश्तों में गहरी दरार, नियमों से चलने वाली दुनिया खत्म
==============================










