Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्रीडूंगरगढ़ में कल घोष वार्षिकोत्सव 2026 का होगा आयोजन स्वयंसेवक करेंगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 फरवरी 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीडूंगरगढ़ नगर के घोष केंद्र का वार्षिकोत्सव रविवार, 15 फरवरी को दोपहर 4 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थानीय श्रीमती नानूदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर, सरदारशहर मार्ग, श्रीडूंगरगढ़ में होगा।

संघ के नगर कार्यवाह मूलचंद पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर घोष दिवस मनाता है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ नगर का घोष वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा आनक, शंख, पणव, वंशी, वेणु, झांझ और त्रिभुज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का सामूहिक वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस वर्ष श्रीडूंगरगढ़ नगर के घोष पथक ने 35 से अधिक पथ संचलनों में घोष वादन कर सहभागिता निभाई है।

नगर कार्यवाह ने नगर व आसपास के क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर घोष वादन का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब