श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 फरवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला में अखेचंद सुपुत्र आसाराम मूंधड़ा ने अपने सुपुत्र किशन मुंधड़ा एवं पुत्रवधू श्रीमती प्रियंका की 16वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर गौशाला की गौमाताओं को पौष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा कर अपने हाथों से भोग लगाया साथ ही ₹ 2100/-की पावन राशि भी समर्पित की सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं मुंबई प्रवासी”ए”क्लाश ठेकेदार श्रीराम सुथार (नागल) सुपुत्र पुरखचंद सुथार नागल निवासी दुलचासर ने गौशाला की गौमाताओं को खल, मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया और₹ 2100/-की पावन राशि भी समर्पित की। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।

