Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

नेशनल हाईवे नगरपालिका के सामने पिकअप–कार की टक्कर, पेपर देकर लौट रहीं तीन छात्राएं चपेट में; दो गंभीर घायल

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

एनएच 11 पर नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर दोपहर सवा एक बजे के लगभग एक दूध की पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, वहीं पेपर देकर लौट रहीं अमृतवासी की तीन छात्राएं भी चपेट में आकर घायल हो गईं। इनमें से एक छात्रा को सामान्य चोटें आईं, जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है।

हादसे में दूध की पिकअप चालक रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जैतासर तथा कार चालक देवकरण पुत्र खिराजनाथ निवासी पूनरासर और रामस्वरूप पुत्र मेघनाथ घायल हो गए। टक्कर के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहीं तीन छात्राएं भी इसकी चपेट में आ गईं।

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट टीम के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार अमृतवासी की छात्रा संजू पुत्री रेवंतराम डूडी और देवकन्या पुत्री सीताराम जाट की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब