श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 फरवरी 2026
श्रीमती माली देवी कोडामल बाहेती बालिका आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार, 14 फरवरी को मातृ–पितृ दिवस बड़े श्रद्धा, उल्लास और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओ ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर छात्राओं ने तिलक, आरती एवं पुष्प अर्पण कर माता-पिता का सम्मान किया। बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि माता-पिता का त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन ही उनके जीवन की सच्ची पूंजी है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक गतिविधियों ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन व्यास द्वारा बच्चों को संस्कार, सेवा और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि मातृ–पितृ दिवस जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अपने माता-पिता के प्रति आदर, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी माता-पिता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











