श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 फरवरी 2026
महाशिवरात्रि के पावन पर्व ग्राम वासियों ने कोटासर श्री करणी गौशाला परिसर में नंदी पूजन कर की सुख समृद्धि की कामना की वहीं दानदाताओं ने गौ माताओं को गुड़ एवं मूंग चूरी का भंडारा समर्पित कर हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया
इस अवसर पर अमर सिंह पड़िहार, मदन सिंह चौहान, ओम सिंह भाटी, मालचंद जोशी, रामचंद्र मुंड, हरिराम मुंड सहित अनेक ग्रामीणों ने नंदी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ हरिराम मुंड की जीवन संगिनी के जन्म दिवस पर पूरे परिवार सहित पधार कर गौ माताओं को गुड़ का पावन भोग लगाकर एंव पक्षियों को बाजरी चुगगा समर्पित कर जन्म दिवस मनाया

गौशाला कमेटी ने दी जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की ।हाडलां निवासी छैलू सिंह पुत्र पर्वत सिंह राठौड़ ने मुंग चूरी भंडारा समर्पित किया। गौशाला में सुबह से ही शिव भक्तों पहुंचने शुरू हो गए जो निरंतर जारी है। कमेटी ने महाशिवरात्रि पर पधारे सभी शिव भक्तों का गौसेवा करने पर आभार जताया।
