श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 फरवरी 2026
आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कस्बे के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान है। यहां शिव मंदिरों में विशेष सजावट से आकर्षक रूप दिया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की झालरों से सजाया गया है। शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बिल्वपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव से व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे है। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे पूरे कस्बे का माहौल शिवमय हो जाएगा।
झूलेलाल मन्दिर में सुबह 5:15 बजे से शुरू हुआ पूजन
सिन्धी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह 5:15 बजे से पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। पंडित मांगीलालजी उपाध्याय एवं पंडित अनिल उपाध्याय के सान्निध्य में नरेंद्र गुरनाणी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनाणी, जीतू आलवानी, कपिल भगतानी, भारती आलवानी, परी लालवानी, इसीका संगवानी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

शाम को होगा चार प्रहर पूजन
नरेंद्र गुरनाणी ने बताया कि महाशिवरात्रि की पावन रात में शाम 7:15 बजे से श्री झूलेलाल मंदिर, सिन्धी कॉलोनी में चार प्रहर पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और भक्ति गीतों के साथ भक्ति का महासंगम देखने को मिलेगा।
शिव कृपा से रोशन होगी महाशिवरात्रि की रात
सिन्धी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने कहा कि महाशिवरात्रि की पावन रात शिव कृपा से जीवन की हर बात को रोशन करती है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से भक्तों के सारे संताप दूर होते हैं।

वहीं, मंदिरों में भीड़ को देखते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मिट्टी के शिवलिंग (पार्थिव शिवलिंग) बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। शिक्षिका सीमा भोजक ने बताया कि शिव को केवल सच्ची भक्ति चाहिए, स्थान का कोई बंधन नहीं है।





















