Menu
सनातन मुक्ति धाम शिव महापुराण कथा में सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, शिवरात्रि महोत्स्व का वर्णन  |  नगर पालिका चुनाव और SIR को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान  |  महाशिवरात्रि : श्रीडूंगरगढ़ अंचल के दुलचासर के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का हुआ उद्घाटन  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में श्रद्धालुओं ने नंदी पूजन व गौ सेवा कर मनाया महाशिवरात्रि का पर्व  | 

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का हुआ उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 फरवरी 2026

कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में रविवार को कुश्ती खिलाड़ियों के लिए नवनिर्मित कुश्ती हॉल एवं आधुनिक प्रशिक्षण मैट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि एवं संस्था अध्यक्ष हरिकिशन बाहेती ने फीता काटकर खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरिकिशन बाहेती ने कहा कि खिलाड़ी किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान होते हैं। वे न केवल संस्था का, बल्कि अपने प्रदर्शन से राष्ट्र का नाम भी गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को महाविद्यालय की अमूल्य धरोहर बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था सचिव श्याम महर्षि ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से कुश्ती हॉल और मैट की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इस नई सुविधा के उपलब्ध होने से अब महाविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करना संभव हो सकेगा।

माहेश्वरी समाज के रामचंद्र राठी ने शिक्षा में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी।

खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ ने इस अवसर पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया और नेशनल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध समिति के विजय राज सेठिया, महावीर माली,सत्यनारायण योगी, विजय महर्षि, प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने भी विचार व्यक्त किए। महावीर प्रसाद धामा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ एंव विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब