Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 फरवरी 2026

कोर्ट परिसर में हंगामा, बैंक अधिकारी से अभद्रता

सरकारी बैंक के डिफाल्टर द्वारा तकादा करने पहुंचे बैंक अधिकारी के साथ शनिवार को कोर्ट परिसर में बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस एएसआई गजेंद्रसिंह के अनुसार गांव लालासर निवासी 44 वर्षीय कालूसिंह राजपूत ने बैंक कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, नकदी सहित एक दबोचा

श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड पर अवैध सट्टा खेलते हुए पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताय आड़सर बास निवासी कुनणनाथ को मौके से पकड़कर उसके पास से सट्टा पर्ची और 210 रुपए की राशि बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी है।

संदिग्ध गतिविधियों के चलते युवक हिरासत में

श्रीडूंगरगढ़। पुलिस ने शनिवार को संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़कर थाने पहुंचाया। हेड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार ने बिग्गाबास निवासी 21 वर्षीय देबूराम को हिरासत में लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब