Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

चोरी की वारदात: टॉवर प्रोजेक्ट साइट से लोहे के पार्ट्स और तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन ट्रांसमीशन लाइन के टॉवर कार्य से अज्ञात चोरों ने 10 टन से अधिक लोहे के पार्टस और नट बोल्ट चोरी कर लिए है।

टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड में एचआर एडमिन के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी बिग्गाबास रामसरा ने पुलिस को बताया कि गत 21 सितंबर 2025 को वह कंपनी अधिकारी के साथ साइट पर गया तो गांव लाधड़िया के पास चल रहे टावर के काम से अज्ञात चोरों ने टॉवर के 4 टन वजनी लोटे के पार्ट, नट, बोल्ट चोरी कर ले गए। वहीं 17 जनवरी को इसी रूट पर गांव उदरासर के पास बन रहें टावर से एल्यूमिनियम का 2130 मीटर तार, 1.5 नट बोल्ट, 3 टन टावर के पार्टस चोरी मिले। परिवादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब