Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

16 फरवरी 2026,सोमवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 फरवरी 2026

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-16.02.2026🕉️

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष
भागयोन्नति और धनलाभ के लिये सप्ताह में
किस वार को करें किस चीज का दान जानिये


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


दैनिक पंचांग विवरण


आजदिनांक…………………..16.02.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु………………………………….. शिशिर
मास…………………………………. फाल्गुन
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि… चतुर्दशी. सायं. 5.35 तक/अमावस्या
वार………………………………….. सोमवार नक्षत्र……..श्रवण. रात्रि. 8.48 तक / धनिष्ठा
चंद्र राशि…………… मकर. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…….वरीयान्. रात्रि. 1.49* तक / परिघ
करण…………….. शकुनि. सायं. 5.35 तक
करण…… चतुष्पद्. रात्रि. 5.36* तक / नाग


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण


सूर्योदय………………..प्रातः 07.06.48 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.24.30 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..11.17.42
रात्रिमान………………………….12.41.31
चंद्रास्त……………….. 05.25.16 PM पर
चंद्रोदय……………….. 06.56.22 AM पर
राहुकाल…प्रातः 8.32 से 9.56 तक(अशुभ)
यमघंट. अप.11.21 से 12.46 तक(अशुभ)
गुलिक…अपरा. 2.10 से 3.35(शुभे त्याज्य)
अभिजित…….मध्या.12.23 से 1.08(शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ……………..आज है।
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार…….दूध का सेवन कर यात्रा करें


आज का दिन


व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
दिन विशेष…………….राष्ट्रीय बादाम दिवस
दिन विशेष…….. यादृच्छिक दयालुता दिवस
पर्व विशेष… स्व.दयानंद सरस्वती बोधोत्सव
खगोलीय……………………………. नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………………….. नहीं है।
सर्वा.सि.योग……..उदयात् रात्रि. 8.48 तक
अमृत सि.योग………………………. नहीं है।
सिद्ध रवियोग……………………….. नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक…………………….. 17.02.2026
तिथि…फाल्गुन कृष्णा अमावस्या मंगलवार
व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
दिन विशेष…… देवपितृ भौमवती अमावस्या
दिन विशेष…………… श्री शिव खप्पर पूजा
दिन विशेष……….विश्व मानव आत्मा दिवस
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
खगोलीय…. सूर्य ग्रहण(भारत में मान्य नहीं)
विष्टि(भद्रा)……………………………नहीं है।
पंचक………………. .प्रातः 9.06 पर प्रारंभ
सर्वा.सि.योग………………………… नहीं है।
अमृत सि.योग……………………… . नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………………. नहीं है।


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसी तरह भद्रा फल विचार करें


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला


लग्न …………..कुम्भ 2°40′ धनिष्ठा 3 गु
सूर्य …………..कुम्भ 3°10′ धनिष्ठा 3 गु
चन्द्र …………. मकर 16°0′ श्रवण 2 खू
बुध ……..कुम्भ 20°34′ पूर्वभाद्रपद 1 से
शुक्र ^ ….. कुम्भ 12°51′ शतभिषा 2 सा
मंगल ^ …… मकर 24°21′ धनिष्ठा 1 गा
बृहस्पति * …मिथुन 21°44′ पुनर्वसु 1 के
शनि ……….मीन 6°5′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ……कुम्भ 15°35′ शतभिषा 3 सी
केतु * .. सिंह 15°35′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो


✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️


अमृत…………….प्रातः 7.07 से 8.32 तक
शुभ…………….प्रातः 9.56 से 11.21 तक
चंचल…………..अपरा. 2.10 से 3.35 तक
लाभ……………अपरा. 3.35 से 4.59 तक
अमृत…………….सायं. 4.59 से 6.25 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


चंचल……… सायं-रात्रि.6.25 से 7.59 तक
लाभ……रात्रि. 11.10 से 12.45 AM तक
शुभ…रात्रि. 2.20 AM से 03.56 AM तक
अमृत..रात्रि. 3.56 AM से 5.31 A.M तक
चंचल…..रात्रि.5.31 AM से 7.06 AMतक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


08.21 AM तक—श्रवण—-2———खू
02.35 PM तक—श्रवण—-3———-खे
08.48 AM तक—श्रवण—-4———खो
02.57 AM तक—धनिष्ठा—1———-गा
उपरांत रात्रि तक—धनिष्ठा—2———-गी

राशि मकर – पाया ताम्र__


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


भागयोन्नति और धनलाभ के लिये सप्ताह में
किस वार को करें किस चीज का दान जानिये

शास्त्रों में दान को विशेष महत्व दिया गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार दिनों के अनुसार अगर दान किया जाए तो अपना भाग्य भी संवारा जा सकता है। किस दिन करें क्‍या चीजें दान, जानें जरा-

सोमवार के दिन रद्दी कागज अथवा पुराने फटे सफेद कपड़े किसी विधवा को दान करने से व्यक्ति के पारिवारिक सुख बढ़ते हैं।

मंगलवार को पुराने लाल फटे कपड़े अथवा पुराने तांबे के बर्तन दान गरीब चौकीदार को दान करने से संपत्ती में वृद्धि होती है।

बुधवार के दिन टूटे कांच के बर्तन अथवा दरार पड़ी हुई क्राकरी किसी गरीब कन्या को दान करने से आर्थिक हानि से मुक्ति मिलती है।

गुरूवार के दिन पुराने फटे पीले कपड़े, पुरानी किताबें अथवा पुराने पीत्तल के बर्तन किसी गरीब ब्राह्मण को दान करने से व्यक्ति का भाग्य उदय होता है।

शुक्रवार के दिन पुराने रेशमी कपड़े उपयोग में न आने वाले पर्दे या चादरे गरीब सुहागन स्त्री को दान करने से दांपत्य सुख में वृद्धि होती है।

शनिवार के दिन सुबह पुराने सफेद काले कपड़े, पुराने स्टील के बर्तन दान करने से तथा पुरानी लकड़ी का फर्निचर दान करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

शनिवार की शाम को बंद पड़ी हुई घड़िया, जंग लगा लोहे का सामान अथवा पुराने नाले अथवा भुरे कपड़े किसी सफाई कर्मचारी को दान करने से तंत्र-मंत्र से मुक्ति मिलती है।

रविवार के दिन पुराना गुड़ और तांबे के बर्तन दान करने से प्रमोशन मिलता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपनी ऊर्जा का उपयोग किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। दूसरों की कमियाँ ढूंढने का ग़ैर-ज़रूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज के दिन आपको आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। कोई पौधा लगाएँ। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में इज़ाफ़ा संभव है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज का ।दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपका क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप उदास और अवसादग्रस्त न हों। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब