Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 फरवरी 2026

1 दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट दिल्ली में शुरू, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी एडवांस गैजेट्स; खेती, पढ़ाई और सेहत पर फोकस रहेगा

2 एआई इम्पैक्ट समिट आज से शुरू हुआ। पीएम मोदी ने वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत एआई का ‘महाकुंभ’ आयोजित कर रहा है, जहां पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर के नेता, स्टार्टअप, नवोन्मेषक और शोधकर्ता एकत्र हुए हैं

3 शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट में आए वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की शक्ति, मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक शोध के कारण भारत आज एआई परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है

4 भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा दे रहा है। न्यूजीलैंड के विज्ञान मंत्री शेन रेटी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, तकनीक और एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा और द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।

5 असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ी पार्टी, भूपेन बोरा ने कुछ ही घंटों में वापस लिया इस्तीफा, हाईकमान की दखल के बाद बदला फैसला

6 भाजपा के दरवाजे खुले, सुरक्षित सीट से लड़ाएंगे चुनाव’; भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद सीएम सरमा का ऑफर

7 हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- चुनाव से पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ट्रेंड बन गया है, इसे प्लेग्राउंड मत बनाइए

8 चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए, SIR में लापरवाही-पावर के गलत उपयोग के आरोप; EC बोला- वोटर लिस्ट का काम संवेदनशील

9 मैं नेहरू और राजीववादी हूं, पर राहुलवादी नहीं; मणिशंकर अय्यर हो गए फायर, किसी को नहीं छोड़ा

10 कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए मणिशंकर अय्यर ने उनको कठपुतली करार दिया है। इसी के साथ कहा कि वो कोई प्रवक्ता नहीं हैं। पूरा सियासी विवाद केरल सीएम की तारीफ के बाद शुरू हुआ। मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि पिनरई विजयन फिर से केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे

11 उनसे नहीं हमारा संबंध… मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा; टूट पड़े दो-दो नेता

12 राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स

13 बांग्लादेश में हिंदू नेता को मंत्री बना सकते हैं रहमान, 30 साल पहले भी मिनिस्टर रहे थे गोयेश्वर; इस बार 2 हिन्दुओं ने जीता चुनाव

14 थोक महंगाई 10 महीने में सबसे ज्यादा, जनवरी में बढ़कर 1.81% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं

15 सेंसेक्स 650 अंक बढ़कर 83,277 पर बंद, निफ्टी 212 अंक चढ़कर 25,683 पर पहुंचा, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में खरीदारी
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब