Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

25 साल तक दहेज प्रताड़ना सहन करने के बाद विवाहिता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा करीब 25 वर्षों तक दहेज प्रताड़ना सहने के बाद अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का मामला सामने आया है। मोमासर बास निवासी परिवादिया बाईला पत्नी बाबूलाल उर्फ बबलू वाल्मिकी ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह लगभग 25 वर्ष पूर्व आरोपी बबलू से हुआ था। उसके पिता इंद्रचंद वाल्मिकी ने विवाह में गहने, सामान व अन्य उपहार दहेज में दिए थे। आरोप है कि पति ने गहने अपने पास रख लिए और बाद में शराब व जुए में बेच दिए।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और पीहर से रुपए लाने के लिए परेशान करता था। परिवादिया के अनुसार, पीहर पक्ष समय-समय पर पांच हजार, दस हजार रुपए देकर समझौता करता रहा

अब आरोपी ने दो लाख रुपए लाने की मांग की और नहीं लाने पर घर में नहीं रखने की धमकी दी। कई बार उसे घर से निकाल दिया गया, लेकिन समझाइश के बाद वापस भेज दिया जाता रहा। 5 जनवरी 2026 की रात आरोपी ने कथित रूप से नशे की हालत में मारपीट कर धक्का देकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज घर में रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब