श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 फरवरी 2026
1‘जनहित और सबके फायदे के लिए हो एआई का इस्तेमाल’, PM मोदी ने बताया शिखर सम्मेलन का उद्देश्य
2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे का स्वागत किया। तीन दिवसीय दौरे में मुंबई और दिल्ली में दोनों नेता द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे
3 पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा ‘भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों।
4 केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कहा कि भारत के एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम में वैश्विक निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। अगले दो वर्षों में देश में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।
5 समिट के दौरान वैष्णव ने ‘एआई का यूपीआई’ बनाने की योजना का भी एलान किया, जिसे उन्होंने एक भरोसेमंद तकनीकी समाधानों के समूह के रूप में बताया। उनके अनुसार यह एक यूपीआई जैसी ओपन प्लेटफॉर्म व्यवस्था होगी, जिस पर डेवलपर्स और कंपनियां विभिन्न एआई समाधान तैयार कर सकेंगी।
6 हालिया व्यापार समझौते के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत अब वैश्विक साझेदारों के साथ अधिक मजबूती से जुड़ रहा है। मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और भारत-ईयू व्यापार समझौते का जिक्र भी किया
7 विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आज दुनिया के देशों के साथ पहले से ज्यादा मजबूती के साथ जुड़ रहा है और यह भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है। मुंबई में आयोजित ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई व्यापार समझौते इस बात का प्रमाण हैं कि भारत अब वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है।
8 भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की डील आज, भारत को 114 राफेल मिलेंगे; मुंबई में राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे पीएम मोदी
9 इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स, फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा
10 राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस खारिज, ‘करप्शन रेट कार्ड’ मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत
11 हिमंता बोले- गोगोई का केस सबूत समेत केंद्र को भेजा, दावा- कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की यात्रा की, उनकी पत्नी ने भारत की जानकारी शेयर की
12 राहुल गांधी के दखल की वजह से ‘मैं असम में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नहीं बन पाया’; हिमंत ने सोनिया गांधी से हुई बात खोली
13 अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में AAIB जुटी, DGCA बोला-डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा मिला; भतीजे रोहित ने साजिश की आशंका जताई
14 अजित पवार के बेटे को जमीन सौदे में क्लीन चिट, 1800 करोड़ का है मामला; दो अफसरों पर गिरेगी गाज
15 हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री अनिल विज के गिर जाने से उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है और उन्हें कम से कम एक महीने का पूर्ण बेड रेस्ट सलाह दिया है
16 दुनिया के दिग्गजों ने कहा- इमरान का हो इलाज: 14 कप्तानों ने शहबाज सरकार से की अपील, इनमें कोई पाकिस्तानी नहीं
17 इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरले, डेविड गावर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस सूची में किसी भी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का नाम नहीं है
18 बांग्लादेश- PM के शपथ-समारोह के बहिष्कार की तैयारी में विपक्ष, संविधान में सुधार को लेकर विवाद; आज शाम प्रधानमंत्री पद संभालेंगे रहमान
19 न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा, कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने
20 चांदी आज ₹6,667 गिरी, ₹2.34 लाख पर आई, 4 दिन में ₹32 हजार सस्ती; सोना ₹1.51 लाख हुआ, ऑलटाइम हाई से ₹25 हजार की गिरावट
21 MP-UP और राजस्थान में तेज गर्मी, तापमान 30°C पार, आज से बारिश के आसार; उत्तराखंड के गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में पारा माइनस 18°C
22 बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर
==============================
