श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 फरवरी 2026
फाल्गुन बदी अमावस्या पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित सुनील कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया अनुष्ठान में मुख्य यजमान चतर सिंह पड़िहार सपत्नीक , भागीरथ महिया सपत्नीक, गोविंद राम महिया सपत्नीक शामिल हुए।सभी ने घी खोपरो की आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामाना की। हवन अनुष्ठान के ततपश्चात गौ पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें मोतीलाल मूंधड़ा, कुशालचंद मुंधड़ा सपत्नीक शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सरपंच खेताराम महिया, भंवरलाल दर्जी, किशन लाल सुथार, अशोक सुथार, करणी दान सुथार, खेताराम ओझा, पुनीत ओझा, भैरूदान ओझा, मनोज भार्गव नापासर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित मातृशक्ति उपस्थिति रहे। अखिल भारतीय रामसनेही संप्रदाय पीठ श्री रामधाम दुलचासर एवं श्री जयलमदासजी महाराज मन्दिर के महंत तथा कथावाचक श्री त्रिलोक दास जी महाराज द्वारा बेंगलुरु में श्री राम कथा का वाचन किया जा रहा हैं कथा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा प्राप्त₹ 3570 की श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में समर्पित कर गौमाताओं को लापसी का भंडारे का भोग लगवाया भंडारा वितरण में संत शिरोमणि श्रीपरमदास जी ग्रामीण जैसाराम छंरग, रामकिशन महिया ने सहयोग किया। गोपाल सुपुत्र लिखमाराम ने एक बोरी खल, मूंग चूरी, मोडाराम सुथार नागल ने एक बोरी खल, चूरी,एक कटा रसकट गुड़, किशन लाल सुथार ने एक पेटी गुड़ समर्पित किया गौशाला कमेंट ने दानदाताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।








