Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी हुआ का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 फरवरी 2026

माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया  इसको लेकर सोमवार को चिड़पड़नाथ जी की बगीची में आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति गठन के बाद तीसरा चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। संगठन की संरक्षिका शांति देवी लखोटिया व ललिता सोमानी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। बैठक में 2026-27 कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर कौशल्या झंवर को निर्विरोध चुना गया। वहीं मंत्री पद पर रेखा मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया, उपाध्यक्ष अनु राठी, सहसचिव कांता डागा, कांता झंवर, प्रचार मंत्री सरला सोमानी, सांस्कृतिक मंत्री मंजू पेड़ीवाल का चयन कर कार्यकारिणी का गठन पूर्ण किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पद की शपथ लेते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला समिति के निर्देशानुसार कार्य करने व समाज को एकजुट करने के प्रयास करने की बात कही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए बधाई दी गई। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब