Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 फरवरी 2026

1 पीएम बोले-2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य, इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा; तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी

2 मोदी बोले- भारत एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा, फ्रांस स्पेशल पार्टनर; मैक्रों बोले- दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय

3 पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों प्राचीन और समृद्ध सभ्यताएं हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को बहुत महत्व दिया जाता है। भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि अब भारत और फ्रांस नेशनल मरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स, लोथल पर सहयोग करेंगे, और पहले ही ज्वेल म्यूजियम पर साथ काम किया जा चुका है।

4 अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब हम अपनी कूटनीतिक साझेदारी को हमारे लोगों की साझेदारी बनाने जा रहे हैं। रक्षा या स्वच्छ ऊर्जा हो या स्पेस हम सब जगह अपने उद्योग को कनेक्ट करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे छात्र-रिसर्चर्स के आदान प्रदान को और सुगम करेंगे। इसके अलावा जॉइंट इनोवेशन के नए सेंटर तैयार करेंगे।

5 राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है, जिससे इसे नया महत्व मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दोनों देशों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई नई पहल की हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र हो, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसी परियोजनाएं हों, दोनों देशों ने मिलकर कई कदम उठाए हैं

6 ब्राजील के राष्ट्रपति आज भारत के दौरे पर आ रहे, 14 मंत्री, 260 कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा; दिल्ली की AI समिट में शामिल होंगे

7 यूजीसी पर भागवत बोले- कानून सभी को मानना चाहिए, नीचे गिरे हैं, उन्हें झुककर उठाना होगा

8 राहुल के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा,असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाजपा जॉइन करेंगे, 22 फरवरी को सदस्यता, CM हिमंता ने मुलाकात की; बोरा ने एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी थी

9 सुप्रीम कोर्ट बोला-नेताओं को भाषण से पहले विचार सुधारने की जरूरत, उन्हें देश में भाईचारा बढ़ाना चाहिए; वैचारिक सिद्धांतों पर चुनाव लड़ें लेकिन आपसी सम्मान भी जरूरी

10 असहमति का सामना न करना विनाशकारी’: मणिशंकर ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, इंदिरा का नाम लेकर दी चुनौती

11 पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो लोग ईमानदारी से असहमति व्यक्त करते हैं, वे राजनीतिक दायरे में ही रहते हैं। जो लोग बेईमानी से असहमति जताते हैं, इतिहास स्वयं, शायद ईश्वर खुद, उन्हें दंडित करता है। इसलिए, यदि वर्तमान व्यवस्था किसी असंतुष्ट को बर्दाश्त नहीं कर सकती, तो मुझे डर है कि यह कांग्रेस का अंत है

12 राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि सिर्फ धर्मनिरपेक्ष भारत ही टिक सकता है। और अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है तो शायद यह अस्तित्व के लायक भी नहीं है। अय्यर ने कहा, मैं कांग्रेस के हाई कमान से, जिन्होंने मुझे कार्यकारी समिति से बाहर रखा है, पूछता हूं: क्या आपमें राजीव गांधी के पुत्र के मुंह से निकले शब्दों को दोहराने का साहस है। अय्यर ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में कांग्रेस में असंतुष्टों के आवाज उठाने के कई उदाहरण दिए।

13 चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव अप्रैल में हो सकते हैं।  निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में कर सकता है। असम में इस बार एक चरण में चुनाव होने की उम्मीद है

14 आज गरजेंगे मिग-29के, एलसीए तेजस और पी-8आई टोही विमान; राष्ट्रपति लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी

15 Cancer Alert: 2040 तक और बदतर हो सकते हैं कैंसर से हालात, हर दो मिनट में एक व्यक्ति होगा शिकार!

16 60 कैंसर ऑर्गनाइजेशन के एक ग्रुप ने चौंकाने वाला अनुमान जारी किया है, जिसमें अगले दो दशकों में 63 लाख नए कैंसर के मामलों का अनुमान लगाया गया है। एनालिसिस से पता चलता है कि ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और लंग्स कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़ने वाले हैं।

17 अजित पवार के प्लेन क्रैश की हो CBI जांच, डिप्टी CM सुनेत्रा पवार की मांग

18 ममता बोली- चुनाव आयोग तुगलकी आयोग बना, BJP के निर्देश पर 58 लाख वोटर्स के नाम हटवाए; भाजपा IT सेल ने AI का इस्तेमाल किया

19 ओडिशा के कोणार्क मंदिर के गर्भगृह में जा सकेंगे श्रद्धालु, 122 साल से भरी रेत हटाई जा रही; इसमें 3 महीने लगेंगे

20 तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने, मंत्रिमंडल में 1 हिंदू-1 बौद्ध समेत 49 मंत्री; पीएम मोदी ने भारत आने का न्योता दिया

21 ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में, जिम्बाब्वे–आयरलैंड मैच बारिश से रद्द; कंगारू दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर

22 टी-20 वर्ल्डकप- नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 50 रन बनाए, सोमपाल कामी को 3 विकेट

23 MP-राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा में बारिश का अलर्ट, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी; कई राज्यों में दिन का पारा 30° के पार
==============================.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब