श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 फरवरी 2026
बुधवार को श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में तोलाराम सुपुत्र मोडाराम सुथार नागल निवासी दुलचासर अपने पोते सहित गौशाला दुलचासर में पधारकर गौसेवा की इस दौरान सुथार ने गौवंश को गुड़ पावन भोग अपने हाथों से लगाया सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं सरदार शहर निवासी देवीदयाल व विमल कुमार मिमानी ने एक पेटी गुड का गोमाता एवं गोवंश को भोग लगवाया और दो पानी की टंकी निराश्रित गोवंश के लिए समर्पित की। वहीं प्रदीप कुमार मूंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी कोलकाता ने पानी की एक टंकी निराश्रित गोवंश के लिए समर्पित की गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं ने आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।

