Menu
19 फरवरी 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, नगरपालिका की कार्रवाई, 100 किलो प्लास्टिक जब्त  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा, लगाया गौवंश को गुड़ का भोग  |  फ़िल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पुलिस ने किया गिरफ्तार कॉन्स्टेबल पुनीत की रही विशेष भूमिका  |  लूणकरणसर में बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, 12 करोड़ से होंगे नहरी पेयजल योजना के कार्य  | 

श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, नगरपालिका की कार्रवाई, 100 किलो प्लास्टिक जब्त

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 फरवरी 2026

नगरपालिका मण्डल द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा के आदेशानुसार बुधवार को शहर में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 100 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस अभियान में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बीकानेर की टीम से राधेश्याम स्वामी (जेईएन) व उनकी टीम शामिल रही। वहीं नगरपालिका की ओर से सफाई निरीक्षक करणीदान, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी ईजी. अजय शर्मा, सोनू नाई एवं मोहित सारस्वत भी मौजूद रहे।

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने हेतु यह अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा, ताकि शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब