श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 फरवरी 2026
क्षेत्र के गांव इंदपालसर हथाना बास में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को इंदपालसर हथाना में आरोपियों ने मकान की छत से जाल हटाकर रस्सी के सहारे घर में प्रवेश किया था। इस दौरान घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगद राशि चोरी कर ली गई थी। पीड़ित रामचन्द्र पुत्र शेरदास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
घटना के बाद से ही थानाधिकारी कश्यप सिंह द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी सीताराम पुत्र धर्मदास स्वामी एवं नत्थूदास पुत्र पूर्णदास स्वामी, दोनों निवासी गारबदेसर को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में अनुसंधान अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल बलबीर काजला के साथ कॉन्स्टेबल पुनीत, जयप्रकाश, अभिषेक, चंद्रपाल, चालक रामनिवास एवं अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरी कार्रवाई में कॉन्स्टेबल पुनीत की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
