Menu
19 फरवरी 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, नगरपालिका की कार्रवाई, 100 किलो प्लास्टिक जब्त  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा, लगाया गौवंश को गुड़ का भोग  |  फ़िल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पुलिस ने किया गिरफ्तार कॉन्स्टेबल पुनीत की रही विशेष भूमिका  |  लूणकरणसर में बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, 12 करोड़ से होंगे नहरी पेयजल योजना के कार्य  | 

लूणकरणसर में बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, 12 करोड़ से होंगे नहरी पेयजल योजना के कार्य

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 फरवरी 2026

उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी ने बुधवार देर शाम विधानसभा में कई घोषणाएं की। इनमें लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को भी कई सौगातें मिली हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा लूणकरणसर विधानसभा के सुई, दुलचासर एवं बखुसर गांवों में नहरी पेयजल योजना का कार्य के कार्यों की घोषणा की गई है। इस पर 12 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्य से इन गांवों में नहरी पानी मिल सकेगा, जो कि किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभदायक साबित होगा।

जिले का पहला मिनी सचिवालय लूणकरणसर में

उप मुख्यमंत्री ने लूणकरणसर में जिले का पहला मिनी सचिवालय बनाने की भी घोषणा की। मंत्री सुमित गोदारा ने इसके लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मिनी सचिवालय बनने से विभिन्न प्रशासनिक विभाग एक ही परिसर में कार्य करेंगे। इससे आमजन को अपने काम के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व धन की बचत होगी।

गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों की तरह इस बार क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब