Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

अरजनसर में सादगीपूर्ण विवाह की मिसाल: बिना घोड़ी-डीजे के निकाली बारात, दहेज में मात्र एक रुपया लेकर दिया संदेश

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 फरवरी 2026

अरजनसर के संदीप औझा ने फुलरिया दूज के शुभअवसर पर सादगीपूर्ण विवाह कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी बारात बिना घोड़ी और डीजे के निकाली, और दहेज में मात्र एक रुपया स्वीकार किया।

संदीप औझा की बारात अरजनसर से राजेरा गांव पहुंची। इस बारात में न घोड़ी थी, न डीजे का शोर-शराबा और न ही कोई अन्य दिखावा। पूरी बारात सादगी और पारंपरिक तरीके से गांव की गलियों से गुजरी। दूल्हे संदीप की इच्छा गांव में विवाह करने की थी, जबकि दुल्हन ममता के पिता का व्यापार और निवास बीकानेर में भी है।

दहेज प्रथा के खिलाफ बढ़ती जागरूकता के बीच, दूल्हे पक्ष ने दहेज में मात्र एक रुपया, एक नारियल, शीशम की लकड़ी की चारपाई और एक टोकणी स्वीकार की। यह कदम समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और बढ़ते आडंबर के विपरीत एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।

इस अवसर पर संदीप के दादा सौहनलाल ओझा ने कहा, “दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज है और संस्कार ही घर परिवार की सर्वोच्च पूंजी है।” उनके इस कथन की समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।

ऐसे समय में जब विवाह समारोहों में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं और भव्य प्रदर्शन आम हो गए हैं, संदीप औझा की यह सादगीपूर्ण शादी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। यह पहल परंपरा और संस्कृति का सम्मान करते हुए नई पीढ़ी को सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब