श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 फरवरी 2026
1 AI समिट में भारत-अमेरिका का ‘पैक्स सिलिका’ समझौता, चिप सेक्टर में 10 लाख नौकरियां आएंगी, मोदी-ट्रम्प की मुलाकात जल्द
2 भारत में पहली बार आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज पांचवां दिन है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे इस ऐतिहासिक समागम में 100 से अधिक देशों के तकनीकी धुरंधर शिरकत कर रहे हैं।
3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की।
4 केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर कहा कि पहली बार यूरोपीय संघ के सभी 27 देश इस समझौते को जल्द अंतिम रूप देने और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आर्थिक शक्ति और बढ़ते वैश्विक प्रभाव का परिणाम है
5 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी संदेश जारी कर निरंतर विकास की कामना की।
6 AI समिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन, भारत मंडपम में मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए; अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध
7 प्रियंका गांधी बोलीं- गौरव गोगोई सही रास्ते पर हैं, हिमंता चुनाव से डरे, इसलिए आरोप लगा रहे; परिवार को राजनीति में घसीटना गलत
8 शाह मानहानि केस-राहुल गांधी का आरोपों से इनकार, कहा- राजनीतिक साजिश में फंसाया; सुल्तानपुर में मोची के परिवार से मिले
9 भारत-अमेरिका समझौता, राहुल गांधी बोले-भारत पूरी तरह झुक गया, कहा- ऐसा लगता है जैसे भारत ज्यादा दे रहा है और बदले में कम पा रहा
10 असम में कुछ महीनें में चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे एक सीमावर्ती अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे।
11 चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार 25 से 27 फरवरी तक तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वहां चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। इससे पहले आयोग ने असम का भी दौरा किया था
12 देश में शिवाजी जयंती पर हंगामा, कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद, यूट्यूबर से मारपीट
13 एलजी मनोज सिन्हा बोले: देश से जो गद्दारी करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा, आतंकियों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी
14 महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार पर 9 लाख करोड़ के कर्ज, राज्यसभा चुनाव और अजित पवार के निधन के बाद बने राजनीतिक हालातों पर चर्चा हो सकती है
15 कांग्रेस नेता उदित राज ने चुनाव आयोग से पूछा है कि जब देश में आधार और डिजिटल भुगतान जैसी बड़ी व्यवस्थाएं डिजिटल हैं, तो मतदाता सूची सभी को इलेक्ट्रॉनिक रूप में क्यों नहीं दी जा रही। पार्टी का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और डुप्लीकेशन रुकेगा
16 राजस्थान के अलवर-फतेहपुर में तापमान 10.4°C: MP में 25 जिलों में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे; उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी
17 रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
18 सप्ताह के आखिरी कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 83 हजार के उपर निफ्टी 25600 के पार
==============================
