श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 फरवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में कुंवर रणजीत सिंह सुपुत्र ठाकुर किशोर सिंह पड़िहार निवासी दुलचासर ने गौशाला में पधारकर गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया इस अवसर पर गौवंश को पौष्टिक आहार लापसी तथा गुड़ का पावन भंडारा का भोग लगवाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में पप्पू चालिया तथा जेठाराम निवासी दुलचासर ने सहयोग किया। गौशाला कमेटी ने दानदाता एवं सहयोग कर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।


