Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

एसआईआर- 2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ 21 फरवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 एसआईआर के तहत विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ की मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन आज शनिवार को कर दिया गया है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है।

इसी के तहत आज उपखंड अधिकारी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ  बैठक आयोजित  की गई ।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को

🔹फोटोयुक्त मतदाता सूची की हार्ड कॉपी

🔹फोटो रहित मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी (पेन ड्राइव में)

निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के पश्चात वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 267078 है और 403 सर्विस वोटर्स पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया निर्वाचन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब