श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 फरवरी 2026
क्षेत्र के गांव जोधासर में रविवार 22 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर और प्याऊ के नींव शिलान्यास का आयोजन होगा। शिविर की तैयारिया को अंतिम रूप दे दिया गया है। दिवंगत गंगासिंह राजवी चंगोई हाल जोधासर की द्वितीय पुण्यतिथि पर राजवी परिवार एंव समस्त ग्रामवासियों की और से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ओमपाल सिंह ने बताया कि शिविर रविवार सुबह 11:15 बजे पंचायत भवन जोधासर में आयोजित होगा। ओमपाल सिंह ने गांव सहित क्षेत्र के युवाओं से अपील की इस पुण्य कार्य (रक्तदान शिविर) में अपना अमूल्य समय निकाल कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इस शिविर को सफल बनाए आपका दिया रक्त अनेकों जिंदगीया बचा सकता है। अधिक जानकारी ले लिए आप नीचे दिए गये नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है।
सम्पर्क सूत्र – 9001772703










