श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 फरवरी 2026
1 मन की बात का 131वां एपिसोड, PM मोदी बोले- AI समिट में दुनिया के लोग जुटे; देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत
2 मन की बात- PM मोदी की देश को तीन मंत्र, टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें; साइबर क्राइम से सतर्क रहें
3 ‘एआई समिट में दिखी भारत की ताकत’, मन की बात में PM मोदी बोले- डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी
4 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले त्योहारों को लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और वोकल फॉर लोकल का मंत्र याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली समेत कई त्योहारों में विदेशी सामान की भरमार हो गई है। ऐसे उत्पादों को त्योहारों से दूर रखकर स्वदेशी अपनाना चाहिए
5 पीएम मोदी ने कहा कि जब लोग स्वदेशी खरीदते हैं, तो वे देश को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को भी मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और जल्द ही होली का त्योहार भी आने वाला है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि परिवार और अपनों के साथ मिलकर प्रेम, सद्भाव और खुशी के साथ त्योहार मनाएं
6 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब बैंक से केवाईसी अपडेट या री-केवाईसी कराने का संदेश आता है, तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि पहले ही केवाईसी करा चुके हैं तो दोबारा क्यों। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे संदेशों पर झुंझलाएं नहीं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया ग्राहकों के पैसे और बैंक खातों की सुरक्षा के लिए होती है
7 मेरठ में पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 55 मिनट में पहुंचाएगी दिल्ली
8 मोदी बोले- देश जानता है कांग्रेसी पहले से नंगे, पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो; मेरठ में रैपिड–मेट्रो रेल का उद्घाटन किया
9 कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी,AI समिट पर प्रदर्शन पर भड़के पीएम मोदी, दिल्ली में जो नंगापन दिखाया, उससे उनके साथी दल भी चौके, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
10 पीएम मोदी बोले-अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती-भटकती नहीं; कांग्रेस जहरीली राजनीति छोड़े
11 जब तक हिंदू एकजुट है, तब तक कोई भी ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता’, दत्तात्रेय होसबाले का संदेश
12 आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अगर समाज हिंदू भावना में जुड़ा रहे तो भारत अजेय रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत तकनीक-अर्थव्यवस्था में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
13 मोहन भागवत ने ‘घर वापसी’ अभियान को तेज करने और हिंदू धर्म में लौटने वालों की देखभाल करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अवैध घुसपैठ पर भी चिंता जताते हुए कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाना चाहिए और उन्हें रोजगार नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग एक ही देश और एक ही मातृभूमि के पुत्र हैं और मूल रूप से सब एक समान हैं
14 तमिलनाडु-बंगाल से एक बांग्लादेशी समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार, हमले की साजिश थी, ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से कनेक्शन; 12+ मोबाइल, 16 सिमकार्ड बरामद
15 फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए शरद पवार, शरीर में पानी की कमी बनी वजह; डॉक्टर बोले- हालत स्थिर
16 कांग्रेस से मोहभंग! चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए असम कांग्रेस के पूर्व चीफ भूपेन बोरा
17 प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR, पॉक्सो एक्ट में हुआ केस; शंकराचार्य बोले- मुकदमा करने वाला हिस्ट्रीशीटर, सच सामने आएगा
18 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश का आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी, 2 और आतंकी छिपे होने की खबर; 4 फरवरी को 3 आतंकी मारे थे
19 टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील बैठक टली, रिव्यू के बाद नई तारीख तय होगी; समझौते पर कानूनी मुहर लगनी थी, अब देरी की संभावना
20 पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 मौतें, सभी एक परिवार के; PAK बोला- TTP के 7 कैंपों को निशाना बनाया, आत्मघाती हमलों का बदला लिया
21 टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका ने टॉस जीता, इंग्लैंड पहले बैटिंग करेगी, पथुम निसांका टॅाप रन स्कोरर
==============================










