Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 फरवरी 2026

1 मन की बात का 131वां एपिसोड आज, पीएम AI और होली के त्यौहार पर बात कर सकते हैं; पिछली बार स्टार्टअप्स का जिक्र किया था

2 पीएम मोदी ने शनिवार को कहा,भारत को चिप उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा और देश में एक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, के शिलान्यास समारोह में भाग लिया

3 प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत विकास के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से प्रगति कर रहा है। मैंने लाल किले से भी कहा है कि भारत के पास रुकने या धीमा होने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी प्रगति में तेजी लाई है और अब यह सप्ताह भी भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है।’

4 अब घंटों का सफर 50 मिनट में होगा पूरा, पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो-नमो भारत का करेंगे उद्घाटन

5 ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के भारत दौरे का रविवार को आखिरी दिन है। इस दौरे में उन्होंने नई दिल्ली में हो रहे दूसरे एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उनके इस दौरे के दौरान कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनी। 2025 में भारत और ब्राजील के बीच व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा है

6 भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को स्थगित करें’, कांग्रेस की मांग- शर्तों पर हो फिर से विचार

7 अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को सरकार से अंतरिम व्यापार समझौते को रोककर समझौते की शर्तों पर फिर से विचार करने की मांग की।

8 SIR- राजस्थान-MP समेत 4 राज्यों में 99.58 लाख नाम कटे, 7 राज्यों-UT में SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश; बंगाल में 28 फरवरी को लिस्ट आएगी

9 भाजपा विधायक 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए, कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने प्लान बनाकर पकड़ा, ठेकेदार से 11 लाख रुपए मांगे थे

10 भारत में हर वर्ष 54 हजार करोड़ का दान, 68% लोग किसी न किसी रूप से करते हैं मदद, सर्वाधिक 45.9% दान धार्मिक संस्थाओं को; हाउ इंडिया गिव्स 2025’ की रिपोर्ट

11 UP में बड़ी घटना: परिवार के पांच लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति; जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें

12 अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, दावा- TTP के सात आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

13 ‘अब 10 नहीं 15 % होगा वर्ल्डवाइड टैरिफ’; सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झल्लाये ट्रंप ने किया पांच फीसदी का इजाफा

14 ठंड के दिन गए! उत्तर भारत में बढ़ेगा पारा, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

15 टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच बारिश में धुला, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, सेमीफाइनल के लिए सभी मैच जीतना जरूरी

16 तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA, दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

17 सुपर-8 का दूसरा मैच आज SL vs ENG, आखिरी ग्रुप स्टेज में श्रीलंका जिम्बाब्वे से हारी थी, पाथुम निसांका टॅाप रन स्कोरर
==============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब