Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्री विश्वकर्मा मंदिर में विराट हिंदू सभा के पोस्टर का हुआ विमोचन सिलवा में होगा भव्य आयोजन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 फरवरी 2026

स्टेशन रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आगामी 28 फरवरी को होने वाली विराट हिंदू सभा को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह विराट हिंदू सभा सिलवा स्थित नरसी विला में आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में सिलवा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान विराट हिंदू सभा के पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजन भंवर, नरसी एवं पूनम कुलरिया परिवार के सहयोग से किया जा रहा है। इस सभा में बीकानेर जिले सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।


बैठक में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष परमेश्वर भद्रेचा, मंत्री राजेंद्र जांगिड़, कोषाध्यक्ष बजरंग सुथार सहित महेश राजोतिया, हनुमान सुथार, सीताराम सुथार, किसन सुथार (धीरदेसर), तेजाराम सुथार (उदरासर), सुशील सुथार, बीरबल सुथार, भीकाराम सुथार, फतेह सिंह जांगिड़, पूनमचंद लेखराव, गणेश जांगिड़, ओमप्रकाश सुथार, बजरंग बरड़वा, प्रहलाद सुथार, ईश्वर जांगिड़, रामनिवास जांगिड़, मनोज सुथार, कोडाराम सुथार, पवन सुथार, मांगीलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सिलवा परिवार की ओर से निमंत्रण देने हेतु नापासर के पूर्व उप सरपंच रामरतन सुथार एवं पूर्व सरपंच राघा किसन सुथार ने आमंत्रण प्रदान किया। इस दौरान पार्षद भरत सुथार ने  कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब