श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में रविवार को राधा किशन राठी चेरीटेबल ट्रस्ट, चेन्नई ने गौशाला की गौमाताओं को पौष्टिक आहार खल,मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं मोहित मुंधड़ा ने गौशाला की गौ माताओं को मिठे गुड़ का पावन भोग लगवाया। गौशाला कमेटी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।


