Menu
कुछ बातें अनमोल होती है,-सीमा भोजक  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में राधा किशन राठी चेरीटेबल ट्रस्ट, चेन्नई ने गौवंश को खल,मूंग चूरी, गुड़ का लगाया भोग  |  सूडसर में डाक विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया आक्रोश, फूंका पुतला,27 वें दिन भी धरना जारी,कल होगा धरनार्थियों की ओर से अर्द्ध नग्न प्रदर्शन  |  माहेश्वरी महिला मंडल नोखा ने श्री कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया फागोत्सव, खूब लिया आनंद  |  जोधासर में दिवंगत गंगासिह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 171 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान,जल मंदिर(प्याऊ) का हुआ शिलान्यास,जताया आभार  | 

कुछ बातें अनमोल होती है,-सीमा भोजक

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 फरवरी 2026

कुछ बातें अनमोल होती है,
जिन्दगी उनकी स्मृतियों से ही चलती है।
जैसे माँ का घर, माँ के हाथ की बनी रोटी,
वह रोटी चाहे पतली हो या मोटी ।
दादा का प्रेम, दादी का कहानी सुनाना,
नानी माँ का हर रोज नई-नई चीजें दिलाना।
मामा का भर पेट पुचके खिलाना,
मौसी को जहाँ भी जाना हमें संग ले जाना।
पापा की डाँट और उनका ढेर सारा प्यार,
खुद दो जोड़ी कपड़े पहनना हमें दिलाना हजार।
पिता का सिर पर होना संसार की सबसे बड़ी छाँव, भाई-बहनों का प्रेम भर देता हर घाव
गुरु का हर रोज प्रेरित करना,
सच्चाई से रू-ब-रू करना।
हमारे जीवन की है अनोखी बात,
इसलिए हम अपने गुरु को रोज करते याद
विद्यालय के मित्र रोज आते याद,
हम सब कभी न कभी फिर मिलेंगे ये करते फरियाद। बाबा, बड़ी मम्मी का प्रेम याद आता,
मुरझाया चेहरा फिर मुस्कुराता।
अब हम लक्ष्य के प्रतिसमर्पित हो,
ये हमारा अनुभव हमें सीखाता।
कुछ बातें अनमोल होती है,
जिन्दगी उनकी स्मृतियों से ही चलती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब