श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 फरवरी 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-23.02.2026🕉️
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
घर में दरिद्रता और कलह के ये छोटे-छोटे
कारण, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं..
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आजदिनांक…………………..23.02.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु………………………………….. शिशिर
मास…………………………………. फाल्गुन
पक्ष……………………………………. .शुक्ल
तिथि……… षष्ठी. प्रातः 9.10 तक / सप्तमी
वार…………………………………. .सोमवार
नक्षत्र….. भरणी. अपरा. 4.34 तक/ कृतिका
चंद्र राशि….. मेष. रात्रि. 10.18 तक / वृषभ
योग…………. ब्रह्म. प्रातः 10.18 तक / ऐंद्र
करण……………… तैत्तिल. प्रातः 9.10 तक
करण……….. गर. रात्रि. 8.06 तक / वणिज
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 07.01.10 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.28.41 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..11.27.30
रात्रिमान………………………….12.31.37
चंद्रोदय………………… 10.28.59 AM पर
चंद्रास्त……………….. 12.33.34 AM पर
राहुकाल….प्रातः 8.27 से 9.53 तक(अशुभ)
यमघंट.. पूर्वा. 11.19 से 12.45 तक(अशुभ)
गुलिक….अपरा. 2.11 से 3.37(शुभे त्याज्य)
अभिजित………मध्या.12.22 से 1.08(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ………….आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……. दूध का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष…………………………….नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
दिन विशेष…..विश्व शांति और समझ दिवस
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
खगोलीय…….. कुंभे भौम पूर्वा. 11.50 पर
विष्टि(भद्रा)………………………… ..नहीं है।
पंचक……………………………….. नहीं है।
सर्वा.सि.योग……………………….. नहीं है।
अमृत सि.योग………………………. नहीं है।
सिद्ध रवियोग…. उदयात्. अपरा. 4.34 तक
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक…………………….. 24.02.2026
तिथि…….फाल्गुन शुक्ला सप्तमी मंगलवार
व्रत विशेष………………………….. नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
दिन विशेष………….. .श्री दादूदयाल जयंती
दिन विशेष..होलाष्टक प्रारंभ (शुभकार्य बंद)
दिन विशेष…… श्री रौद्र नाम संवत्सर प्रारंभ
दिन विशेष……. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
खगोलीय…….. कुंभे भौम पूर्वा. 11.50 पर
विष्टि(भद्रा)……… उदयात् सायं. 5.58 तक
पंचक…………………………………नहीं है।
सर्वा.सि.योग……उदयात् अपरा. 3.07 तक
अमृत सि.योग………………………. नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………………. नहीं है।
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसी तरह भद्रा फल विचार करें
सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला
लग्न …………..कुम्भ 9°35′ शतभिषा 1 गो
सूर्य ………….कुम्भ 10°13′ शतभिषा 2 सा
चन्द्र ………………..मेष 21°3′ भरणी 3 ले
बुध ………. कुम्भ 27°30′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
शुक्र ……… कुम्भ 21°36′ पूर्वभाद्रपद 1 से
मंगल ^ ………. मकर 29°51′ धनिष्ठा2 गी
बृहस्पति * ….. मिथुन 21°17′ पुनर्वसु 1 के
शनि ………. मीन 6°53′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ……… कुम्भ 15°13′ शतभिषा 3 सी
केतु * ….. सिंह 15°13′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
🌄दिन का चौघड़िया 🌄
अमृत……………प्रातः 7.10 से 8.27 तक
शुभ……………प्रातः 9.53 से 11.19 तक
चंचल………….अपरा. 2.11 से 3.37 तक
लाभ…………..अपरा. 3.37 से 5.03 तक
अमृत……………सायं. 5.03 से 6.29 तक
🌄रात्रि का चौघड़िया🌄
चंचल…….. सायं-रात्रि. 6.29 से 8.03 तक
लाभ……रात्रि. 11.11 से 12.45 AM तक
शुभ…. रात्रि. 2.18 AM से 3.52 AM तक
अमृत.. रात्रि. 3.52 AM से 5.26 AM तक
चंचल.. रात्रि. 5.26 AM से 7.00 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
10.53 AM तक——भरणी—-3——-ले
04.34 PM तक——भरणी—-4——लो
10.12 PM तक—–कृतिका—-1——अ_______राशि मेष - पाया स्वर्ण________ _______________________________
03.50 AM तक—–कृतिका—-2——-ई
उपरांत रात्रि तक—–कृतिका—-3——-उ
राशि वृषभ – पाया स्वर्ण
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
घर में दरिद्रता और कलह के ये छोटे-छोटे कारण, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं।
बहुत लोग परेशान रहते हैं – सब कुछ करते हैं, पूजा-पाठ भी करते हैं, दान-पुण्य भी करते हैं, फिर भी घर में सुख-शांति नहीं। पैसे की तंगी बनी रहती है, बीमारी घर से जाती नहीं, आपस में क्लेश रहता है।
तो इसके पीछे कुछ बहुत छोटी-छोटी वजहें होती हैं, जिन पर हम ध्यान ही नहीं देते। ये बातें हमारे बड़े-बुजुर्ग और शास्त्र बहुत पहले से कहते आए हैं। आज उन्हीं पर बात करेंगे।
सुबह की शुरुआत से जुड़ी बातें
- सूर्योदय के बाद उठना – घर में राहत नहीं आती। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
- रात भर का कचरा सुबह झाड़ू लगाकर घर में ही किसी कोने में रखना – ये सबसे बड़ा कारण है दरिद्रता का। कचरा घर में जमा न रखें, तुरंत बाहर फेंकें।
- पानी रखने की जगह गंदी रखना – जहां पानी रखते हैं, वहां सफाई न हो तो रोग और दरिद्रता दोनों आते हैं।
- पानी वाली जगह पर दिया न जलाना – जहां पानी का मटका या कूलर हो, वहां सुबह दिया जलाने से सकारात्मकता आती है।
- देर से नहाना – सुबह जल्दी उठकर भी 11-12 बजे नहाएंगे तो दरिद्रता दूर नहीं होगी।
वार विशेष की बातें
- गुरुवार के दिन शेव या हजामत न कराएं – इससे बृहस्पति कमजोर होता है और दरिद्रता आती है।
- मंगलवार के दिन कर्ज न दें और न लें – अगर मंगलवार को कर्ज दिया या लिया तो चुकाने में बहुत परेशानी होती है।
- शुक्रवार को माता लक्ष्मी और नारायण का स्मरण न करना – घर में समृद्धि नहीं आती।
- रविवार को सिर या शरीर पर तेल लगाकर न नहाएं – स्नान से पहले तेल लगाना चाहिए, बाद में नहीं।
घर की साफ-सफाई से जुड़ी बातें
- सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं – शाम को झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
- टूटी-फूटी चीजें घर में न रखें – टूटा शीशा, टूटा बर्तन, बंद घड़ी – ये सब नकारात्मकता बढ़ाते हैं।
- घर के मंदिर के ऊपर सामान न रखें – भगवान के ऊपर कुछ भी रखना अशुभ होता है।
- भगवान की मूर्ति या तस्वीर पर धूल जमी हो – भगवान को गंदगी में न रखें। जैसे रखोगे भगवान को, वैसे ही भगवान तुम्हें रखेंगे।
- दीये की बाती हटाकर नया न डालें – पुरानी बाती हटाकर नया बाती डालकर दीया न जलाएं। रोज नया दीया जलाएं।
- धूप-अगरबत्ती की राख जमा न होने दें – मंदिर की सफाई रोज करें।
खान-पान से जुड़ी बातें
- बिना हाथ धोए खाना छूना या खाना – इससे रोग और दरिद्रता दोनों आते हैं।
- बासी या सूखा भोजन करना – ताजा भोजन करें, बासी खाने से नकारात्मकता बढ़ती है।
- भोजन बनाकर ढककर न रखना – भोजन खुला छोड़ना अशुभ है।
- गुरुवार को मांसाहार करना – ये बहुत ही अशुभ है और दरिद्रता लाता है।
आचरण से जुड़ी बातें
- किसी का शोषण करना, कपट करना, झूठ बोलना – ये सब दरिद्रता के कारण हैं।
- गरीबों, दुखियों को सताना – इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
- माता-पिता का आशीर्वाद न लेना, पितरों को नमस्कार न करना – कुल की कृपा नहीं मिलती।
- गुरु की निंदा करना, गुरु के वचन अनसुना करना – इससे सब कुछ बिगड़ता है।
- ब्राह्मण, गौ माता, साधु-संतों की निंदा करना – ये सबसे बड़ा पाप है।
- कुकर्म करना, व्यभिचार करना – इससे घर बर्बाद होता है।
धार्मिक आस्था से जुड़ी बातें
- तुलसी का पौधा सूखने देना – तुलसी का ध्यान न रखने से दरिद्रता आती है।
- शिवजी का स्मरण न करना, शिवालय न जाना – भगवान शिव की कृपा नहीं मिलती।
- बिना आस्था के पूजा-पाठ करना – यांत्रिक पूजा से कोई लाभ नहीं।
- एकादशी का व्रत तोड़ना, झूठा व्रत रखना – इससे बहुत नुकसान होता है।
- गुरु मंत्र का जाप न करना – गुरु दीक्षा के बाद मंत्र जाप जरूरी है।
खास उपाय
- प्रति शनिवार पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं – इससे दरिद्रता दूर होती है।
- संध्या समय भोजन न करें और न ही पढ़ें – शाम के समय भोजन और पढ़ाई दोनों वर्जित हैं।
- अंधेरे में न रहें, घर में रोशनी रखें – अंधेरे में नकारात्मकता रहती है।
- फटे कपड़े न पहनें – अगर फैशन के लिए पहनते हैं तो भी ये दरिद्रता लाता है।
- चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा, नवमी और रविवार को संभोग न करें – इससे अशुभ संतान होती है और दरिद्रता आती है।
समाधान क्या है?
जो चीजें दरिद्रता लाती हैं, उनसे बचें। और जो चीजें समृद्धि लाती हैं, उन्हें अपनाएं।
· सुबह जल्दी उठें
· साफ-सफाई का ध्यान रखें
· बड़ों का आशीर्वाद लें
· नियमित पूजा-पाठ करें
· दान-पुण्य करें
· अच्छे कर्म करें
निवेदन
ये सारी बातें हमारे शास्त्रों और बुजुर्गों की सीख हैं। छोटी-छोटी लगती हैं, लेकिन इनका पालन करने से जीवन में बड़ा बदलाव आता है।
अगर आपको ये बातें पसंद आई हों, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि और लोग भी जान सकें।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज का डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता संभव है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार को नयी दिशा देगा। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज कुछ अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज काफ़ी दिमाग़ी कसरत संभव है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। संभव है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं- इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक़ सीख सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। साथ में समय गुज़ारने का यह बढ़िया मौक़ा है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊँचे लक्ष्य को हासिल करने के नज़रिए से समझ-बूझकर थोड़ा ख़तरा उठाया जा सकता है। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।









