श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 फरवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में सोमवार सुबह एक खेत मालिक मनीराम पुत्र मूलाराम चोटिया को को एक पशुपालक का घोड़ी का बच्चा मिला है। और उन्होंने तुरंत इसको सुरक्षित करते हुए मालिक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नही मिला इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना किशन चोटिया को दी किशन चोटिया ने श्रीडूंगरगढ़ टुडे को इसकी जानकारी दी जिसके बाद खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित के बाद पशुपालक काशीराम राजपुरोहित तोलियासर ने तुरंत सम्पर्क कर मौके पर पहुंचे ओर सही पहचान बताई। जिसके बाद मनीराम ने मालिक को सुपुर्द कर दिया। काशीराम ने मनीराम व किशन चोटिया सहित माध्यम बने श्रीडूंगरगढ़ टुडे का आभार जताया।


