Menu
मोमासर में होली की धूम: आज से सजेगा घींदड़ का मंच, चंग की थाप पर थिरकेगा अंचल  |  महाविद्यालय में रिक्त पद भरने एवं नवीन महाविद्यालय सहित घूमन्तु जाति के हित में की मांग  |  खबर प्रकाशित के बाद पशुपालक को मिला घोड़ी का बच्चा, माध्यम बने श्रीडूंगरगढ़ टुडे का जताया आभार  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर कल होगा हनुमान चालीसा पाठ व हवन  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  | 

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर कल होगा हनुमान चालीसा पाठ व हवन

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 फरवरी 2026

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जारी धरने के 28वें दिन सोमवार को धरनार्थियों द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धरनार्थियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए डाक विभाग व जिला प्रशासन होश में आओ की नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान कोजूराम खोड की अध्यक्षता में हुई बैठक में अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया और धरनार्थियों ने डाक विभाग व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने की मांग की गई। इस अवसर पर कुंभाराम सारण, पूर्णमल गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, किशन सारण, शेखर रेगर, रामेश्वरलाल भादू भंवरलाल रेगर, सुगनाराम मेघवाल, जगदीश स्वामी, मोहनलाल महिया, प्रेमकुमार भादू, हनुमान कूकणा, गोपालाराम भादू, भंवरलाल कटारिया, सीताराम खोड, सन्नी मोदी, रमेश भादू, अमित माहिच, रमेश दुगरिया, रामेश्वर मेघवाल, चंदन सारण, हनुमान खिलेरी, अंकित मोदी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक महिया प्रदर्शन में हुए शामिल

उप डाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 28वें सोमवार को अ/पर्धनग्न प्रदर्शन में को श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी शामिल हुए। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में अफसरशाही हावी है और इस राज में जन प्रतिनिधियों की कम चलती है और अफसर अपनी मनमर्जी चलाते है। सूडसर उपडाकघर को नहीं बिना किसी जनप्रतिनिधि की सहमति से ग्रेड डाउन किया गया है। स्थानीय पंचायत को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। सूडसर उपडाकघर को तोड़ने का आदेश एकदम से गलत व पक्षपातपूर्ण फैसला है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है।

सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर कल को होगा हनुमान चालीसा पाठ व हवन

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर मंगलवार को केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही डाक विभाग की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा पाठ और हवन किया जाएगा। संघर्ष समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे से हनुमान चालीसा पाठ व हवन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब