Menu
माहेश्वरी महिला मंडल नोखा के चुनाव हुए संपन्न तोषनीवाल को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान,इन्हें मिला दायित्व पढ़े पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ कटैरिंग यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन, कन्हैयालाल गहलोत को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी,पढ़े पूरी खबर  |  विधानसभा में गरजे विधायक सारस्वत,बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना  |  क्या आपकी अलमारी में रखे पुराने कागज  में ‘करोड़ों का खजाना’ हैं? जानें शेयर समाधान केंद्र के एक्सपर्ट से करे सम्पर्क  |  श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ने श्री जसनाथ जी पीड़ाग्रस्त गौशाला कल्याणसर नया में एक पिकअप चारा किया दान,जताया आभार  | 

माहेश्वरी महिला मंडल नोखा के चुनाव हुए संपन्न तोषनीवाल को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान,इन्हें मिला दायित्व पढ़े पूरी खबर

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 फरवरी 2026 (नोखा)

मंगलवार को नोखा शहर की माहेश्वरी महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई।  बैठक की शुरुआत महेश वंदना से हुई। बैठक में माहेश्वरी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ चुनाव प्रक्रिया संरक्षक उर्मिला तापडिय़ा, सरोज राठी, दुर्गा राठी व प्रिया राठी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

सभी ने सर्वसम्मति से  लक्ष्मी तोषनीवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुनीता बाहेती व सचिव पद पर शांति मूंधड़ा व सहसचिव  का दायित्व मैना तापडिय़ा को सौंपा गया। इससे पहले मंडल की पूर्व अध्यक्ष राधामणी चितलंगी ने अपने कार्यकाल में हुए सम्पूर्ण कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। चुनाव प्रकिया के बाद माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से पक्षियों के लिए बनवाए गए चबूतरे का  लोकार्पण भी किया।

इस अवसर  पर महासभा अध्यक्ष भंवरलाल बाहेती पुरूषोत्तम तापडिया, हरि डागा, उमेश राठी, पार्षद अंकित तोषनीवाल, युवा संगठन के केशव, उमाशंकर मल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब