Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ में युवक से मारपीट, अपहरण का प्रयास: लाल रंग की बिना नंबर थार में आए पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 फरवरी 2026

क्षेत्र के गांव बाना निवासी एक युवक के साथ मारपीट कर उसका अपहरण करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बाना निवासी 21 वर्षीय मोटाराम पुत्र बागाराम जाट ने अज्ञात चार-पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके भाई महेंद्र के नाम से विवाह का कार्ड आया हुआ है और आकर ले जाने को कहा। इस पर मोटाराम ने बताया कि वह सोलर प्लांट पर है और फिलहाल नहीं आ सकता।

आरोपियों ने सोलर प्लांट का रास्ता पूछ लिया। कुछ ही देर बाद लाल रंग की बिना नंबर की थार गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें सवार पांच अज्ञात युवक उतरे। आरोप है कि युवकों ने मोटाराम को घेर लिया, गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा उसकी शर्ट फाड़ दी। साथ ही उसका मोबाइल फोन और गले में पहनी चांदी की चैन छीन कर ले गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया। मोटाराम द्वारा जोर-जोर से शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब