Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: 35 हजार बसों के पहिए थमे,यात्री हो रहे परेशान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 फरवरी 2026

राजस्थान में परिवहन विभाग की ओर से स्लीपर बसों पर की गई कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल का असर मंगलवार सुबह से ही दिखने लगा श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर यात्री बसों का इंतजार करते और परेशान होते दिखाई दिए।

निजी बस संचालकों का दावा है कि प्रदेश की करीब 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन बंद है। इससे रोजाना सफर करने वाले 15 लाख से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश सहित श्रीडूंगरगढ़ में दिखा असर

प्रदेश भर सहित श्रीडूंगरगढ़ में हड़ताल का असर देखा गया। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर से बाहर जाने के लिए निजी बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान भी होते दिख रहे हैं। निजी बसें बंद रहने से रोडवेज बसों में मंगलवार सुबह यात्री भार बढ़ गया।

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को सचिवालय में सरकार के साथ वार्ता हुई थी, लेकिन किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आरसी सस्पेंड की गई बसों की सूची मंगवाई है और मंगलवार को फिर से बातचीत होनी है। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब