श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 फरवरी
कोटासर श्री करणी गोशाला में पुरख चन्द मूंधड़ा दुलचासर के सुपुत्र रोहित एवं सुपुत्री सरिता दोनों के जन्म दिवस पर 4100 रुपए की पावन राशि समर्पित कर दो कढ़ाई गुड़ मिश्रित खल एवं मुंगचुरी का अति पावन भंडारा गौ माताओं को समर्पित कर जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने रोहित कुमार एवं सरिता दोनों बहन भाई को जन्मदिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि मूंधड़ा परिवार के प्रत्येक सदस्य के जन्मोत्सव एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर गौ सेवा कर ही खुशियां मनाते हैं जो की लगातार गौ सेवा जारी है।






