Menu
भाई- बहन ने  कोटासर श्री करणी गौशाला में गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस का शंखनाद, 40 साल के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव का लिया संकल्प  |  मूंधड़ा परिवार ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर का भ्रमण कर की गौसेवा  |  पंचायती राज चुनाव 2026: श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों मतदाताओं की सूचियों का अंतिम प्रकाशन  |  सड़क सुरक्षा का अग्रणी स्टार्टअप ‘ईको भारत’ का राजस्थान स्टार्टअप समिट 2026 के लिए चयन; ताज आमेर में सजेगा नवाचार का मंच  | 

श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस का शंखनाद, 40 साल के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव का लिया संकल्प

Post BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 फरवरी

आगामी नगरपालिका चुनावों की सुगबगाहट के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आगयी है। और चुनावी तैयारी तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के गणपति धर्मकांटे पर कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की।

भाजपा बोर्ड पर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोदारा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता पिछले करीब 40 वर्षों से भाजपा बोर्ड के कुशासन और अव्यवस्थाओं को झेल रही है। उन्होंने कहा कि “आज शहर का हर नागरिक बदलाव चाहता है। जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरे, तो भाजपा का यह किला इस बार जरूर ढहेगा।”

वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम सारस्वत ने चुनावी तैयारियों के तकनीकी पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की-

  • मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करें।
  • कोई भी पात्र मतदाता नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
  • नए मतदाताओं को अधिक से अधिक कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए।

बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। सभी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

बैठक में शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, संदीप मारू, अजीज फ्रॉस, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, गिरधारी पारीक, विजयराज सेवग, बजरंग लाल पुरोहित, मनोज पारख, हिरालाल जाट, दाऊद काजी, रमेश प्रजापत, यूसुफ चुनगार, शुभकरण माली, अभिषेक चौधरी, श्यामसुंदर दर्जी, जीतेंद्र शेखावत, हरी जोशी, शाकिर बेहलीम, रमन गोदारा, प्रदीप पुरोहित, राजेश मंडा, अयूब खान, आनंद वाल्मीकि, महेंद्र जावा, शंकर सायच, राकेश सिद्ध, जाफर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब