Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

मदर केडी ग्रुप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 3 अप्रेल को, 100 प्रतिशत मिलेगी स्कॉलरशिप, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर के.डी. उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में ग्रुप स्कॉलरशिप प्रवेश प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। स्कूल निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता परीक्षा में किसी भी स्कूल का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का विद्यार्थी भाग ले सकता है। चाहे वह विद्यार्थी वर्तमान में किसी भी कक्षा एवं विद्यालय में अध्यनरत हो।

इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश लेने पर शिक्षण शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट एवं आकर्षक उपहार के रूप में स्कूल ड्रेस, शिक्षण सामग्री, पाठ्य पुस्तक, कॉपियां, पेन, ड्राइंग-बॉक्स, टाई-बेल्ट, जूते-जुराब, लंच-बॉक्स, पानी बोतल एवं अन्य आकर्षक उपहार एवं मेडल-सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

स्कॉलरशिप प्रवेश प्रतियोगिता प्रभारी सुभाष सिद्ध बाना ने बताया कि स्कॉलरशिप प्रवेश प्रतियोगिता में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में स्कॉलरशिप, शिक्षण-शुल्क एवं वाहन शुल्क में छूट प्रदान की जायेगी।

  1. फर्स्ट रैंक वाले विद्यार्थी की फीस 100 प्रतिशत माफ होगी।
  2. सेकंड रैंक-90 प्रतिशत
  3. थर्ड रैंक-85 प्रतिशत
  4. फोर्थ रैंक-80 प्रतिशत
  5. रैंक 5-10 तक -25 प्रतिशत
  6. रैंक 11-100 तक 15 प्रतिशत

सभी स्कीम विद्यालय में नये प्रवेश पर ही मान्य होगी। प्रतियोगिता परीक्षा में पाठ्यक्रम कक्षाओं के अनुरूप होगा। कक्षा 1 से 12 तक को चार ग्रुप में शामिल करते हुए पेपर मिलेगा।

  1. ग्रुप-कक्षा 1-4
  2. ग्रुप-कक्षा 5-8
  3. ग्रुप-कक्षा 9-10
  4. ग्रुप- कक्षा 11-12

परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर ओएमआर शीट पर ली जाएगी। प्रश्नों की संख्या सभी ग्रुपों में अलग-अलग होगी। परीक्षा में पेपर हल करने की समय सीमा 90 मिनट निर्धारित है।

कक्षा 1 से 4, प्रश्नों की संख्या 30,

कक्षा 5 से 8 प्रश्न-40,

कक्षा 9-10, प्रश्न-50,

कक्षा-11-12, प्रश्न-60

सिद्ध ने बताया कि इस परीक्षा में बैठने के लिए एक प्रवेश पत्र विद्यालय द्वारा जारी किया जाएगा। वह प्रवेश पत्र परीक्षार्थी विद्यालय से प्राप्त कर सकते है।

इसके अलावा शिशु भारती पब्लिक स्कूल बिग्गाबास, बुडानिया क्लिनिक तहसील वाली गली, गांधी पार्क के पास जेपी इंटरप्राइजेज, स्वास्थ्य क्लिनिक, बिग्गाबास से प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकते है। इस दौरान परीक्षार्थियों को पहचान के लिए एक फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड साथ में लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब