श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 फरवरी 2026
सूडसर निवासी चांदमल मुंधड़ा के सुपुत्र महेश कुमार मूंधड़ा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विनीता सुपुत्री निशा मुंधड़ा के साथ श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया इस अवसर पर गौमाताओं को पौष्टिक आहार खल, मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा करवा कर अपने हाथों से भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि मुंधड़ा परिवार समय- समय पर गौशाला में पधारकर गौ सेवा करते रहते हैं। गौशाला कमेटी ने मुंधड़ा परिवार का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।




