Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

17 वर्षीय युवती ने लगाया फांसी का फंदा, हुई मौत

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे  26 फरवरी 2026

गांव सेरूणा में एक युवती द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन युवती को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका के चाचा ने मर्ग दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार मृतका के चाचा चेतनराम पुत्र पन्नाराम सुथार ने रिपोर्ट दी कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी सुश्री आस्था ने 24 फरवरी को अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब