Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने पशु-पक्षियों के लिए की सेवा समर्पित  |  आरटीआई का बड़ा खुलासा: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की सरकारी फीस मात्र ₹100 पढ़े आमजन से जुड़ी ख़बरें  |  दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा ने किया वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार रहे मौजूद  |  मुंबई प्रवासी संदीप कुमार मूंधड़ा ने गौसेवा कर मनाया जन्म दिवस गौवंश को लगाया खल-मूंग चुरी का भोग  |  28 फरवरी की डेडलाइन तयः 1 मार्च से लागू होगा ‘सिम बाइंडिंग’ नियम  | 

आरटीआई का बड़ा खुलासा: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की सरकारी फीस मात्र ₹100 पढ़े आमजन से जुड़ी ख़बरें

Post BannerPost BannerPost Banner


श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 फरवरी 2026

TABLE (Team Against Bureaucratic & Legal Exploitation) ने सूचना के अधिकार (RTI) का प्रयोग कर सरकारी फीस का आधिकारिक ब्योरा सार्वजनिक किया है। प्राप्त आंकड़ों ने यह भी खुलासा किया है कि अकेले श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में 70% लोग एक साल की देरी से प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं।

फीस का सच: मात्र ₹100 और अधिकतम विलंब शुल्क
आरटीआई के जवाब में विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम 2025′ के तहत पंजीकरण की फीस बेहद मामूली है:

0 से 21 दिन के भीतर: बिल्कुल नि:शुल्क

21 से 30 दिन की देरी: मात्र ₹20

30 दिन से 1 वर्ष तक: मात्र ₹50

1 वर्ष के बाद (मजिस्ट्रेट आदेश से): मात्र ₹100

प्रमाण पत्र की नकल (Copy): मात्र ₹20

चिंताजनक आंकड़े

श्रीडूंगरगढ़ 2023: कुल 10,256 जन्म पंजीकरणों में से 7,075 मामले 1 वर्ष से अधिक की देरी के थे।
मृत्यु पंजीकरण की स्थिति: वर्ष 2023 में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1,225 और वर्ष 2024 में 1,750 मृत्यु पंजीकरण एक साल से भी ज्यादा की देरी से कराए गए।
“जब सरकार ने अधिकतम ₹100 फीस तय की है, तो ₹500 या ₹1000 देना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। जनता जागरूक बने और समय पर पंजीकरण कराए”。

📢 आम जनता के लिए संदेश और सावधानी

दलालों को ‘ना’ कहें: आपसे सरकारी फीस (₹20 से ₹100) से ज्यादा पैसे मांगता है, तो वह अवैध है। रसीद की मांग जरूर करें।

समय का महत्व: जन्म या मृत्यु के 21 दिन के भीतर पंजीकरण कराएं। यह न केवल निशुल्क है, बल्कि इसके लिए किसी मजिस्ट्रेट या लंबी जांच की जरूरत भी नहीं होती।
मृत्यु प्रमाण पत्र है जरूरी: समय पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य हाई।

सावधानी: साल की देरी यानी बड़ी मुश्किल

इसके लिए आपको अस्पताल के रिकॉर्ड, गवाह और शपथ पत्र जैसे कठिन दस्तावेज देने होंगे। कई राज्यों में हजारों फर्जी प्रमाण पत्र रद्द कर गिरफ्तारियां हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब